
Noida News (चेतना मंच)। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के तमाम दावों के बावजूद लूटपाट की घटनाएं थम नहीं रही है। बाइक सवार बदमाश आए दिन मोबाइल व चेन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने एक महिला व युवक से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।
सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी निवासी आदित्य आनंद ने पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि वह 6 अगस्त को सोसायटी के गेट के बाहर आइसक्रीम खरीद रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपटा मारकर उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली और फरार हो गई। उन्होंने शोर मचा कर बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना बिसरख क्षेत्र के हिमालय प्राईड समिति के बाहर पल्सर सवार बदमाश में ने पैदल जा रही मीणा खरे की सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया इस संबंध में महिला के पति राघवेंद्र खरे ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Read More -Noida News : इंडिया टीवी के मालिक रजत शर्मा को व्हाटसएप मैसेज भेजकर किया तंग, नोएडा में दर्ज हुई FIR
नोएडा। बाइक सवार बदमाश आए दिन मोबाइल व चेन लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस सक्रियता के दावों की कलई खोल रहे हैं। बाइक सवार बदमाशों ने गत दिनों कंपनी की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे एक व्यक्ति से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने थाना फेस 3 में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida Newsविजयनगर कमला हॉल गाजियाबाद निवासी अमन सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर 65 की कंपनी में नौकरी करता है। गत 7 अगस्त को कंपनी की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर जाने के लिए ऑटो स्टैंड की तरफ जा रहा था। सेक्टर 65 स्थित एसबीआई बैंक के पास उसने किसी से बात करने के लिए मोबाइल फोन जेब से निकला। पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल फोन लूट कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। Noida News