Noida News : उगते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का ज्वार
The tide of faith rose to offer Arghya to the rising sun
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:30 AM
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय पर्व छठ आज सुबह उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर 'पारण' किया।
Noida News :
आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का ज्वार उमड़ा। बड़ी संख्या में छठ व्रती बांस की टोकरी, सुप में फल, खजूर आदि लाएं और सूर्य, छठ माता को प्रसाद चढ़ाया गया और जल में उतरकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया है। सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार में भगवान सूर्य की आराधना की जाती हैं।
नोएडा स्टेडियम में भी 30 हजार से ज्यादा लोगों ने सूर्य को अघ्र्य दिया। नोएडा के सेक्टर-31 पार्क, सेक्टर-71, सेक्टर-34 और 75 में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सूर्य को अघ्र्य देकर छठ पर का समापन किया।
Noida News :
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और उगते हुए सूरज को अघ्र्य दिया ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चेरी काउंटी के पास भी कृत्रिम रूप से बनाए गए तालाब में हजारों की संख्या में लोग जमा हुए और सूर्य को अघ्र्य देकर छठ का समापन किया।