
Noida News/ ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना कासना क्षेत्र के साइड- 5 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में पैंट्री कर्मचारी कांच के दरवाजे से टकरा गया। दरवाजे से टकराने के कारण कांच टूट कर युवक के शरीर में घुस गए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौत हो गई।
मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी (25 वर्षीय) पंकज सिंह साइट-5 स्थित दक्ष इंडिया हौजरी कंपनी की पैंट्री में काम करता था। वह पैंट्री के पास बने कमरे में अपने साथी के साथ रह रहा था। बीती रात्रि पंकज सिंह कुछ सामान लेने के लिए हड़बड़ी में कमरे से निकला और कांच के दरवाजे से टकरा गया। दरवाजे का कांच टूट कर पंकज सिंह के शरीर में घुस गया। जिस कारण मौके पर ही उसका काफी खून बह गया। साथी कर्मचारी उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है।