
Noida News : गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के पांचवें दिन मंगलवार को यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के पेंच कसते हुए जहां 31 वाहनों को सीज किया गया, वहीं 2470 वाहनों के चालान काटे गए।
आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 28 अप्रैल से 12 मई तक सडक सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान "Discipline on the Road-1" चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत विपरीत दिशा, नो-पार्किंग/अवैध पार्किंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। आज कुल 31 वाहनों को सीज किया गया और 2470 वाहनों का चालान काटकर 42,400 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
1- नो-पार्किंग- 412 2- विपरीत दिशा- 295 3- अन्य उल्लंघन- 1763 4- कुल चालान- 2470 5- क्रेन द्वारा टो वाहनों की संख्या- 41 6- सीज वाहनों की संख्या- 31 7- शमन शुल्क- 42,400 रूपये
इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरुक भी किया जा रहा है। जागरुकता अभियान के तहत वाहन चालकों को पर्चें वितरित किए जा रहे हैं।