
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जारचा क्षेत्र के सैंथली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ऑटोलोडर में सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मूल रूप से ग्राम लोधामई असेपुर एटा निवासी राजीव कुमार अपनी मां रुक्मणी के साथ दिल्ली से ऑटोलोडर में सवार होकर अपने घर एटा के लिए जा रहे थे। इनका वाहन जैसे ही सैंथली गांव के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मां बेटे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।