Noida News: बारातघर में काटकर 30 रूपये किलो में कबाड़ी को बेचता था two wheeler ,पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:33 PM
Noida News: (चेतना मंच)/अरुण सिन्हा / थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-93 में स्थित बरातघर में गुपचुप तरीके से एक कमरे में दो पहिया वाहन काटने के अवैध धंधे का चेतना मंच द्वारा खुलासा किए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी नेेे 5 और वाहनों को चोरी कर बारात घर में खड़ा कर दिया था और उनको काटने की फिराक में था।
चेतना मंच ने किया था खुलासा
चेतना मंच ने 26 जून को प्रकाशित अंक में एक समाचार में थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-93 में स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट सुपर एमआइजी के बरातघर के एक कमरे में गुपचुप तरीके से दोपहिया वाहनों को काटकर कबाड़ी को बेचने के धंधे का खुलासा किया था इसके बाद पुलिस और प्राधिकरण ने अपने स्तर पर जांच शुरू की थी। ये भी पढ़े:
थाना फेसबुक पुलिस ने इस मामले में एमआईजी सोसाइटी से सुमित चौधरी पुत्र रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया है जिसके पास से बुलेट मोटरसाइकिल, सुजुकी मोटरसाइकिल, तीन स्कूटर, एक यामा मोटरसाइकिल, टूल बॉक्स, 6 छोटी बड़ी चाबी, लोहा काटने की आरी बरामद हुई है। पूछताछ में सुमित ने बताया कि सभी वाहन उसने सुपर एमआइजी सोसाइटी से चोरी करके बरातघर में खड़े कर दिए थे और इरफान कबाड़ी व उसके साथी को 30 रूपये किलो में उन्हें बेच दिया था। आज इन वाहनों को काटना था पुलिस को देख कर उसके 2 साथी मौके से फरार हो गए।
Noida News मिलीभगत का शक
बरातघर में चल रहे इस धंधे में सेक्टर की कालातीत आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जाती है। चेतना मंच ने भी यह सवाल उठाया था कि बिना किसी मिलीभगत के बरात घर का कैसे दुरुपयोग किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक अपनी जांच में पूर्व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की भूमिका पर कुछ नहीं कहा है।