विज्ञापन

Noida News Update: (चेतना मंच)। अलग-अलग स्थानों पर एक महिला व युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं, जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एटीएस अपार्टमेंट के पास झुग्गी बस्ती में मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला रिंकू दास अपनी पत्नी के साथ रह रहा है। बीती रात्रि वह सामान लेने के बाहर गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसे अपनी पत्नी चंपा दास फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। संभवत: पारिवारिक कलह के कारण ही चंपा दास ने आत्महत्या की है।
वहीं थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के भूढ़ा गांव में किराये पर रहने वाले 30 वर्षीय मयंक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती शाम जब उसकी पत्नी ड्यूटी खत्म कर घर पहुंची तो उसे मयंक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मयंक मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था और दोनों पति पत्नी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन