Noida News : गाड़ी में लिफ्ट देकर सवारियों से करते थे लूट
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:08 PM
ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-2 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहनों में सवारी के रूप में बैठा कर उनके साथ लूटपाट करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इनके पास से एक बलेनो कार, 3 दुपहिया वाहन, एक तमंचा, कारतूस एवं 50 हजार से ज्यादा की नकदी ,4 जोड़ी 32 हजार के जूते, दो मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बीटा दो-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान परी चौक के पास से दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया। जो अपने वाहनों में सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे। उन्होंने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम नजीम व इमरान निवासी तिलपता थाना सूरजपुर बताएं । पकड़े गए दोनों जाल साज ने बताया कि वह कभी कार से तो कभी स्कूटी और बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों को लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर उनसे लूटपाट करते थे । पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह पहले उन्हें कहते थे कि इनकम टैक्स के अधिकारी खड़े हुए हैं इसलिए अपने समान और पैसा उन्हें दे दें। इसके बाद वह उनके बैग भी बदल देते थे ।
इतना ही नहीं उनके एटीएम का पासवर्ड प्राप्त कर उनके एटीएम कार्ड से पैसा भी निकाल लेते थे। पकड़े गए अभियुक्तों से दो घटनाएं थाना कासना क्षेत्र में की गई ।उनका भी खुलासा किया है।