
Greater Noida : यूपी के ग्रेटर नोएडा में बागपत जनपद से आकर रह रहे एक परिवार की खुशियां पलभर में ही छीन गई। पति द्वारा उठाए गए कदम के कारण पूरा परिवार बिखर गया। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में रह रहे एक व्यक्ति की पत्नी कुछ समय के लिए घर से बाहर गई थी, जब वह वापस लौटी तो उसके पैरों तले की जमीन निकल गई। महिला के पति ने बेहद ही घातक कदम उठा लिया था।
थाना कासना क्षेत्र के साईट-5 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मूल रूप से बागपत निवासी 32 वर्षीय परविंदर अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ साईट-5 में रह रहा था। परविंदर और उसकी पत्नी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। बीती शाम परविंदर की पत्नी बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस घर लौटे तो उसे परविंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परविंदर द्वारा आत्महत्या किए जाने के बारे में कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के खटाना गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि खटाना नहर के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान खटाना गांव निवासी राम कुमार पुत्र रामपाल सिंह (65 वर्ष) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रामकुमार घर से टहलने के लिए निकले थे। खटाना नहर पुल पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिस कानून की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नोएडा में जहर खाने के बाद गंभीर हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद बुलंदशहर निवासी वरुण प्रताप सिंह को उसके परिजनों ने गंभीर स्थिति में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक वरुण प्रताप सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे उसकी घर पर ही हालत बिगड़ गई थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बुलंदशहर से लेकर जेपी अस्पताल आए थे। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। Greater Noida