
Noida News: ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बादलपुर क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि रोजा जलालपुर व चिपयाना के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
उन्होंने आशंका व्यक्त की कि संभवत रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।