नोएडा सीवर हादसा: लापरवाही के आरोप में 3 अफसरों पर कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:04 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:04 AM
नोएडा सेक्टर 115 में सीवर हादसा: नोएडा सेक्टर 115 में 16 अगस्त को पंपिंग स्टेशन के सीवर की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई थी।
सीईओ ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश
इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने तुरंत सख्त कदम उठाए। अवर अभियंता अनिल वर्मा संविदा को 3 महीने के लिए सेवा से मुक्त किया गया है। वहीं प्रबंधक पवन बरनवाल को प्रतिकूल प्रविष्टि और वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जांच रिपोर्ट में मिली लापरवाही
इस हादसे की जांच अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश को सौंपी गई थी। उन्होंने सीईओ को रिपोर्ट दी, जिसमें इन तीनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाया गया।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी बनी मौत की वजह
जल एवं सीवर विभाग द्वारा ठेकेदारों को बार-बार सख्त हिदायत दी गई थी कि बिना सुरक्षा उपकरण और मास्क के किसी भी सफाई कर्मी को सीवर में न उतारा जाए। लेकिन चेतावनियों की अनदेखी करते हुए ठेकेदारों ने बिना सुरक्षा साधनों के सफाई कर्मियों को सीवर में उतार दिया।