
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित जेपी ग्रीन की निर्माणाधीन साइट पर एक मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मजदूर का शव उसकी झुग्गी से बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मूल रूप से संत कबीर नगर निवासी मनीराम जेपी ग्रीन सोसाइटी की निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी का काम करता था। आज सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी मजदूर उसकी झुग्गी पर पहुंचे जहां वह मृत पड़ा हुआ था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि छलेरा गांव के वाल्मीकि मोहल्ला में एक युवती सोनिया पुत्री राजकुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी आत्महत्या की कोई ठोस वजह नहीं बताई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।