फिर से ट्रक ने युवक को रौंद, पहिया चढ़ने से उड़े चिथड़े
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
14 Jul 2025 05:37 PM
Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इन दिनों ट्रक चालकों का कहर राह चलते लोगों पर ढह रहा है। डंपर चालक ने एक दिन पहले जहां एक महिला को रौंद कर मौत के घाट के उतार दिया था, वहीं एक दूसरा रोंगटे खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। अब ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। बाइक से उछलकर दूर गिरे युवक को कुचलते हुए ट्रक निकल गया। इसमें युवक के चिथड़े उड़ गए। अब एक पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। नोएडा कमिश्नरेट की पुलिस ने जल्द ही चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया है।
ग्रेटर नोएडा के तिलपता के पास हुआ हादसा
ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दौलतराम कालोनी के रहने वाले तेज सिंह का 38 वर्षीय बेटा मुनेष एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह पांच जुलाई को अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने के बाद घर वापस आ रहा था। अभी वह तिलपता करनवास में नागर डेयरी के समीप पहुंचा, जहां पर नोएडा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक पीछे से बाइक सवार मुनेष को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ग्रेटर नोएडा निवासी मुनेष बाइक से उछल कर काफी दूर जा गिरा। इसके बावजूद भी चालक नहीं रुका, वह बेटे के ऊपर से ट्रक लेकर निकल गया। पहिया चढ़ने पर बेटे के चिथड़े उड़ गए। सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की सूचना तेज सिंह को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तेज का बुरा हाल हो गया। नोएडा पुलिस ने किसी प्रकार से उन्हें संभाला और सड़क में चिपकी बच्चे की बॉडी को उठाकर पोस्टमार्टम कराया।
पुत्र की मौत से मानसिक संतुलन खो बैठा था पिता
त पिता तेज सिंह ने बताया कि उन्होंने जब अपने बेटे के चिथड़े देखे, तो वह बेहोश हो गए। उनका मानसिक संतुलन खो गया। किसी प्रकार से परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से उन्होंने बेटे का अंतिम संस्कार नोएडा में किया। घटना के बाद वह उनका और उनके परिवार का बुरा हाल है। उन्होंने जैसे तैसे खुद के साथ परिवार के सदस्यों को संभाला। बीते रविवार को परिवार के सदस्यों के साथ वह ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर में गए। वहां पर उन्होंने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।