इमरजेंसी ब्रेक मारने पर भडक़ी सवारी, कैब चालक को पीटा
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:59 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में दिन पर दिन क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इन्हीं घटनाओं से जुड़ी एक और खबर ग्रेटर नोएडा के दादरी से सामने आई है। जहां कैब के चालक ने सवारी और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।
इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर हुआ झगड़ा
ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए भट्टा कॉलोनी भंगेल निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह ओला कंपनी में टैक्सी ड्राइवर है। 3 मार्च की रात्रि को रोहित नाम के व्यक्ति ने गाजियाबाद के रामजी फॉर्म रेलवे रोड से कैब बुक की थी। उसकी कैब में रामजी फॉर्म से एक पुरुष एक महिला तथा तीन बच्चे बैठे। सवारियों को लेकर वह गाजियाबाद की तरफ निकल गया। रेलवे पुल पर चढऩे से पहले एक स्कॉर्पियो वाले ने गड्ढ़ों को बचाने के चक्कर में उसके सामने कट मारा और भाग गया। इस वजह से उसे इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। कार में बैठे सवारी ने उस गाड़ी सही तरीके से चलने को कहा। इस पर उसने कहा कि वह दूसरी गाड़ी बुक कर सकते हैं। इतना कहते ही कार में बैठे युवक ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
Greater Noida News
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
उसने जब इस बात का विरोध किया तो उसने फोन करके अपने दो-तीन अन्य साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी उसके कार से उतरकर चले गए। पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।