
Moto GP 2023 In Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में 22 सितंबर से 24 सितंबर तक Moto GP 2023 बाइक रेस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आशा जताई जा रही है कि इस रेस को देखने के लिए दुनियाभर करीब डेढ़ लाख रेस लवर्स आएंगे। इसी बीच खबर आ गई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 22 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में Moto GP रेस देखने के लिए आएंगे। CM योगी के साथ ही Moto GP के आयोजकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रेस देखने के लिए आमंत्रित कर लिया है।
सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। 23 सितंबर को श्री योगी पहले सीधे बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर Moto GP रेस देखने जाएंगे। बाद में वे सीधे नोएडा एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशल ट्रेड शो 2023 (UP International Trade Show 2023) को देखने के लिए पहुंचेंगे।
Moto GP रेस आयोजकों ने रेस देखने के लिए PM मोदी को भी निमंत्रण पत्र भेजा है। आयोजकों को पूरी संभावना है कि PM मोदी Moto GP रेस देखने के लिए ग्रेटर नोएडा आ सकते हैं।
दरअसल, Moto GP यमुना सिटी के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली बाइक रेस का नाम है। इस रेस का पूरा नाम मोटर्ड ग्रांड प्रिक्स बाइक रेस है। यह रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होगी। यह दुनियाभर के बाइकर्स की सबसे बड़ी रेस मानी जाती है। भारत में यह रेस पहली बार हो रही है। इस रेस को देखने वालों के लिए आयोजकों ने अलग अलग श्रेणी के टिकट निर्धारित किए हैं। सबसे सस्ता टिकट 800 रुपये का है और सबसे महंगा टिकट 40 हजार रुपये का रखा गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय प्रमोटर फेयर स्ट्रीट स्पोर्टस नामक कंपनी कर रही है। कंपनी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से कितने बाइकर्स भाग लेंगे।
कुछ खास लोगों के लिए आयोजकों ने दो लाख रुपये की कीमत के टिकट भी रखे हैं। दो लाख रुपये वाले टिकट आनलाइन बुक नहीं कराए जा सकते। आयोजकों का कहना है कि मोटो जीपी का रोमांच सबसे बेहतर एंगल से देखने के लिए एक खास स्टैंड बनाया जाएगा। इस खास स्टैंड में केवल खास लोग ही बुलाए जाएंगे। इन लोगों को रेस देखने के लिए दो लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा। यह व्यवस्था ई मेल पर स्वीकृति के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी कुछ लोगों को मेल भेजकर इस आशय का आफर देगी, जो लोग इसपर स्वीकृति देंगे उन्हीं लोगों को इस स्टैंड में बैठने की अनुमति दी जाएगी। Moto GP