MSME की रीढ़ बना PNB, ग्रेटर नोएडा में हुआ मेगा आयोजन
Greater Noida Samachar
ग्रेटर नोएडा
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:33 AM
Greater Noida Samachar: देश के विकास में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) का अहम योगदान है। MSME उद्योग को बढ़ावा देने के लिए देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सबसे आगे है। बैंक MSME उद्योगों के लिए क्रेडिट उपलब्धता, सरकारी योजनाएं, डिजिटल बैंकिंग और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा लघु और मध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता देने और उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में एक भव्य मेगा MSME आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बैंक के प्रधान कार्यालय के दिशानिर्देशन में नोएडा मंडल द्वारा आयोजित किया गया।
ग्राहकों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता
इस मौके पर पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक फिरोज़ ने कहा, MSME इकाइयां देश की रीढ़ हैं और पीएनबी इनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता है। मंडल प्रमुख महेश कुमार वाधवा ने इसे लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए एक सशक्त मंच बताया और कहा कि बैंक की ऋण योजनाएं आत्मनिर्भर भारत को समर्थन देती हैं। बैंक के AGM दिग्विजय सिंह ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें बिना बैलेंस शीट व स्टॉक स्टेटमेंट के 2 करोड़ रुपये तक का ऋण, GST बिक्री के आधार पर 10 करोड़ रुपये तक की लिमिट, 25 प्रतिशत तक लोन सुविधा शामिल है। पीएलपी प्रमुख सुमित रंजन ने एक महिला उद्यमी को 1 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर सीएसी प्रमुख किशोर, मुख्य प्रबंधक श्रीमती सोनिया आहूजा मृग एवं नीलकमल मौजूद थे। इस अवसर पर कुल 142.37 करोड़ रुपये की 47 नई लीड्स प्राप्त हुईं।
ग्राहकों से बहुमूल्य सुझाव प्राप्त
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य MSME इकाइयों को विभिन्न वित्तीय सेवाओं से लाभान्वित करना और बैंक तथा उद्योगों के बीच सहभागिता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों से बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त किए गए। मुख्य महाप्रबंधक फिरोज़ ने आश्वस्त किया कि PNB MSME इकाइयों को पूर्ण समर्थन प्रदान करता है और यह क्षेत्र देश के विकास का आधार है। नोएडा मंडल प्रमुख महेश कुमार वाधवा ने बताया कि यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बैंक की ऋण योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार
मुख्य प्रबंधक श्रीमती सोनिया आहूजा मृग ने इस अवसर पर कहा कि ग्राहकों का विकास ही देश का विकास है। MSME इकाइयों को वित्तीय सहायता प्रदान करना बैंक की प्रमुख जिम्मेदारी है, ताकि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त योगदान दिया जा सके। उन्होंने बताया कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब नेशनल बैंक को डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में प्रथम स्थान का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जो बैंक की तकनीकी दक्षता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।