पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लगाया त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा ,तीनों जोन के पुलिस अफसरों ने किया पैदल मार्च
ग्रेटर नोएडा लाइव
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 10:59 AM
ग्रेटर नोएडा लाइव (चेतना मंच)। त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कमिश्नरेट के तीनों जोन के वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च करने के साथ साथ संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन अभियान चला रहे हैं।
तीनों जोन के पुलिस अफसरों ने किया पैदल मार्च
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर नोएडा, ग्रेटर नोएडा व सेंट्रल जोन के डीसीपी, एडीसीपी के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस बल द्वारा मेट्रो स्टेशन, मॉल व भीड़ वाले वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।
भीड़भाड़ वाले स्थानो पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत एंटी बंब स्क्वाड द्वारा थाना बीटा दो क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड तथा उसके आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों की भी जांच की गई।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।