ग्रेटर नोएडा सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:52 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि प्राधिकरण सिटी पार्क में फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के सहयोग से इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को इस बसंती मौसम में फूलों की तमाम प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इस डहेलिया को थीम पुष्प बनाया गया है।
लाइव गीत-संगीत का भी होगा आयोजन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित होने जा रहे पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की खेती, विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केपिंग, गमलों एवं स्पाॅट गार्डन की सजावट आदि देखने को मिलेगी। तीनों दिन तक लाइव गीत-संगीत और नृत्य-कला के कार्यक्रम होंगे।
Greater Noida News
निशुल्क रहेगा प्रवेश
पुष्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। स्कूली छात्रों और आम नागरिकों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी। ’पुष्पोत्सव 2024’ के अंतिम दिन 10 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।