ग्रेटर नोएडा में QNET गिरोह का भंडाफोड़, गूगल मीट पर फांसते थे शिकार
Greater Noida Samachar
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:31 PM
नोएडा ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन फ्रॉड के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गैंग ने बाकायदा एक कंपनी बनाई और जल्द करोड़पति बनाने का लालच देकर आम नागरिकों से मोटी रकम इन्वेस्ट करवाई। रकम मिलने के बाद कंपनी ने सारा पैसा हड़प लिया। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए थाना ईकोटेक वन पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Greater Noida Samachar
8 लोगों को किया गया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा जॉन के एडीसीपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रवीण कुमार पाल ने थाने में अपने चचेरे भाई के साथ बिजनेस में पैसा लगाने को लेकर फ्रॉड होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने सुनियोजित फ्रॉड ऑनलाइन कम्पनी के 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों द्वारा जल्दी अमीर बनने का लालच देकर आम लोगों से सम्पर्क किया जाता था तथा उनको कम्पनी में रुपये निवेश करने के लिए कम्पनी के प्रोडेक्ट जैसे सोना, हीरे, घडियां आदि सामान खरीदकर तथा बेचकर कम्पनी में काम करने पर भारी मुनाफा देने तथा कुछ ही दिनों में करोडपति बनने का सपना दिखाया जाता था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 लैपटाप,5 टैबलेट, 13 मोबाईल फोन, 1 करोड रुपए मूल्य का चेक, 30 एटीएम, 4 घड़ियां व एक गाडी स्विफ्ट कार बरामद की है।
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम विधान डागर पुत्र रोहित डागर निवासी- ग्राम खुडकासुली थाना डगवेता जिला पश्चिमी मिंदनापुर वेस्ट बंगाल हाल पता फ्लेट न0- बी- 2203 एपेक्स गोल्फ एवेन्यु सेक्टर 1 थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र- 27 वर्ष, सतीश शाव पुत्र रामचन्द्र शाव निवासी- ग्राम मोराबादी थाना लालपुर जिला रांची झारखण्ड हाल पता- फ्लेट न.- बी- 2203 एपेक्स गोल्फ एवेन्यु सेक्टर 1 थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र- 29 वर्ष, कल्पेश राजू भाई पुत्र राजू भाई निवासी- ग्राम बावलचूनी थाना झापी जिला बनसकाठा गुजरात हाल पता फ्लेट न0- बी- 2203 एपेक्स गोल्फ एवेन्यु सेक्टर 1 थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र- 23 वर्ष, गुरविन्दर सिह पुत्र सरबजीत सिह निवासी- ग्राम रुमी थाना चौकीमान मल्लाहपुर जिला लुधियाना हाल पता-फ्लेट न0- 708 आस्था ग्रीन सेक्टर 4 थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र- 29 वर्ष, गुरदीप सिंह पुत्र दर्शन सिह निवासी- ग्राम तामकोर थाना मुक्तसर जिला मुक्तसर पजांब हाल पता फ्लेट न0- 708 आस्था ग्रीन सेक्टर 4 थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र- 39 वर्ष, कौशिक डागर पुत्र काजल डांगर निवासी ग्राम खडिका सोली थाना गडबेपता जिला पश्चिमी मिंदनापुर पश्चिमी बंगाल हाल पता फ्लेट न0- 106 आस्था ग्रीन सेक्टर 4 थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र- 31 वर्ष, गणेश बेरा पुत्र दीपक बेरा निवासी- ग्राम नथना थाना नन्दीग्राम जिला पूर्वी मिंदनापुर वेस्ट बंगाल हाल पता फ्लेट न0- 2203 एपेक्स गोल्फ एवेन्यु सेक्टर 1 थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र- 23 एवं तापस धारा पुत्र अरुण धारा निवासी- ग्राम गोविन्दानगर थाना धारा जिला पश्चिमी मिदानपुर वेस्ट बंगाल हाल पता फ्लेट न0- 2203 एपेक्स गोल्फ एवेन्यु सेक्टर 1 थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा उम्र- 28 वर्ष है।
गिरफ्तार जालसाज एक सुनियोजित फ्राड आनलाईन कम्पनी जिसके द्वारा आम लोगों को जल्दी अमीर बनने के लालच देकर आम लोगों से सम्पर्क किया जाता था तथा उनको कम्पनी में रुपये निवेश करने के लिए कम्पनी के प्रोडेक्ट जैसे सोना, हीरे, घडियां आदि समान खरीदकर तथा बेचकर कम्पनी में काम करने पर भारी मुनाफा देने कुछ ही दिनों में करोडपति बनने के सपने दिखाया जाता है। जालसाज कौशिक डागर अपने साथ कुछ लोग जिनके नाम गुरदीप, विधन डांगर, गुरविन्दर सिंह, तपस धर, कलपेश, सतीश साब, गणेश बैरा है जिनमे से अधिक्तर लोग आर्मी बेकग्रउण्ड से है। जो अधिक्तर आर्मी के लोगो से सम्पर्क करते है इन लोगो द्वारा आम लोगो को 1.5 लाख रुपये मे कम्पनी को ज्वाइन करायी जाती है। यह लोग आम व्यक्तियों से कम्पनी सामान खरीदवाते है। यह खरीदारी आनलाईन गूगल मीट पर की जाती है, तथा पेमेन्ट हेतु लिक गुगल मीट के दौरान ही भेजा जाता है अधिक्तर यह पैमेन्ट डालर व बिटकॉइन मे की जाती है जब कोई आम व्यक्ति यह कम्पनी ज्वाईन कर लेता है, तथा मुनाफा नही हो पाता तो यह उसे और सामान खरीदने को कहते है तथा लोन दिलाने की पेशकश करते है। इस पूरे प्रकरण मे व्यक्ति इनके चगुंल मे पूरी तरह फंस जाता है। यह कम्पनी QNET/VIHAAN के नाम से खोली गई थी जिसके खिलाफ दिल्ली, राजस्थान तथा मेघालय में मामले दर्ज हैं। Greater Noida Samachar