हिन्दी न्यूज ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा में दहाड़ेंगे राकेश टिकैत, किसानों का हल्ला बोल
Rakesh Tikait
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Oct 2023 10:48 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Oct 2023 10:48 PM
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rakesh Tikait 21 अक्टूबर 2023 शनिवार को ग्रेटर नोएडा में पहुंचेंगे। ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर चल रहे किसानों के धरना स्थल पर राकेश टिकैत एक महा पंचायत को संबोधित करेंगे। किसान नेताओं ने घोषणा की है कि 21 अक्टूबर को किसानों का हल्ला बोल कार्यक्रम होगा। किसानों के हल्ला बोल कार्यक्रम के मंच से किसान नेता राकेश टिकैत अपने खास अंदाज में दहाड़ते हुए नजर आएंगे।
हिन्दी न्यूज ब्रेकिंग
क्या है हल्ला बोल
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में किसान पिछले 12 दिन से ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे हैं। धरना दे रहे किसान नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र के किसानों की एक दर्जन से अधिक मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। इन मांगों में मुआवजे से लेकर आबादी के प्लॉट तक की अनेक मांगें शामिल हैं। 12 दिन तक उनकी मांग न सुने जाने पर किसानों ने 21 अक्टूबर 2023 को हल्ला बोल कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के तहत धरनास्थल पर एक महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में प्रसिद्ध किसान नेता चौ. राकेश टिकैत मुख्य अतिथि होंगे। पंचायत में राकेश टिकैत का गर्जनापूर्ण भाषण सभी किसानों को आंदोलन की एक नई दिशा प्रदान करेगा।
कौन है राकेश टिकैत ?
हिन्दी न्यूज ब्रेकिंग
Rakesh Tikait भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। मूल रूप से उप्र के मुजफ्फनगर जिले के सिसौली गांव के रहने वाले राकेश टिकैत प्रसिद्ध किसान नेता हैं। राकेश टिकैत को किसानों के नेतृत्व करने की कमान विरासत में मिली है। राकेश टिकैत के पिता स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष थे। स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत किसानों के हित में आंदोलन करने के कारण दुनिया के प्रसिद्ध किसान नेता के रूप में स्थापित हुए थे। अपने पिता महेन्द्र सिंह टिकैत के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए राकेश टिकैत इन दिनों किसानों के मुददे पर अलग-अलग आंदोलन चला रहे हैं। दिल्ली की सीमा पर चले इतिहास के सबसे बड़े किसान आंदोलन के साथ राकेश टिकैत सबसे बड़े किसान नेता के रूप में सामने आए थे। इन दिनों Rakesh Tikait को भारत के किसानों का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। राकेश टिकैत के निर्देशन में भारत के अलग-अलग हिस्सों में अनेक आंदोलन चलाए जा रहे हैं। उन्हीं आंदोलनों में से ग्रेटर नोएडा का किसान आंदोलन भी शामिल हैं। हिन्दी न्यूज ब्रेकिंग