
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 29 सितंबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “ऑनलाइन गेम में लाखों डूबे, खुद को अपहृत बताकर परिवार से मांगी फिरौती” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा। पुलिस ने शनिवार को हिमाचल के सोलन से युवक को खुद के अपहरण की कहानी रचने और 20 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी आशाराम (22) निवासी कासगंज ने ऑनलाइन गेम में 4.70 लाख रुपये हारने के बाद छोटे भाई के मोबाइल पर मुंह, हाथ-पैर बंधे होने का फोटो भेजकर फिरौती मांग थी। उसने कुछ रुपये दोस्तों से लिए थे और कुछ गेम में जीतकर जुटाए थे।
डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 24 सितंबर को फेज-दो थाने में कासगंज निवासी किशोर ने सूचना दी कि दो सितंबर को उसका बड़ा भाई आशाराम नयागांव (नोएडा) में रहने वाले जीजा के पास आया था। 17 सितंबर को कासगंज जाने के लिए निकला, पर घर नहीं पहुंचा। 21 सितंबर को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल आई कि उसके भाई का अपहरण कर लिया गया है। अगर तीन दिन में 20 लाख रुपये नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। शिकायतकर्ता के मोबाइल पर आशाराम के कई फोटो भी भेजे गए थे। उसमें उसके मुंह पर पट्टी बंधी थी। हाथ-पैर भी बांधे थे। मामला संज्ञान में आते ही एसीपी वर्णिका सिंह की अगुवाई में पांच टीमों का गठन किया गया। टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देती रहीं। आखिर में सर्विलांस की मदद से आशाराम की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन में मिली। जो तस्वीरें भेजी गई थीं उनमें कमरे की टाइल्स भी दिख रही थी। टाइल्स पर अलग-अलग की डिजाइन थी। करीब 40 घर की तलाशी के बाद पुलिस को एक घर के बरामदे में उसी प्रकार की डिजाइन दिखी। मकान की जब तलाशी ली गई तो एक कमरे में आशाराम मोबाइल चलाते मिला।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “शुद्धता की मुहर लगाकर नकली आभूषण बेचने वाला गिरफ्तार” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नकली सोने-चांदी के आभूषण को असली बताकर बेचने वाले ठग को सूरजपुर कोतवाली और सर्विलांस टीम ने शनिवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। बीए पास आरोपी पंकज कपूर हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में साया अपार्टमेंट में रह रह था। वह तीन साल में 10 से अधिक लोगों के साथ इस तरह की जालसाजी कर चुका है। पुलिस को छह महीने से उसकी तलाश थी।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी नकली आभूषणों पर शुद्धता की मुहर लगाता था। कई ग्राहकों को ऐसे गहने बेचे हैं। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या जीएसटी पंजीकरण नहीं मिला है। आरोपी गाजियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। आरोपी के भाई की भी ज्वैलरी की दुकान है। हालांकि आरोपी का परिवार से मतलब नहीं रहता है। उसका परिवार गाजियाबाद में ही रहता है। सुनार परिवार से होने के कारण उसे सोने-चांदी की जानकारी है।
Hindi News:
अमर उजाला ने 29 सितंबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “घर जा रहे डॉक्टर पर धारदार हथियार से हमला, घायल” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि दादरी के सब्जी मंडी में रविवार को दो बदमाशों ने डॉक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें नवीन अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रेलवे रोड पर नवीन अस्पताल के सामने गाजियाबाद निवासी डॉ. रूप सिंह भाटी का मेडिकल स्टोर और क्लीनिक है। रविवार को क्लीनिक बंद करने के बाद वह घर के लिए निकले और दादरी तिराहे की ओर पैदल जाने लगे। जैसे ही सब्जी मंडी पहुंचे वैसे ही पीछे से एक बदमाश ने उन्हें पीछे से पकड़ा लिया और दूसरा पीठ पर धारदार हथियार वार करने लगा। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश मौके से भाग गए। लोगों कुछ दूर पर खड़ी पुलिस को घटना की सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 29 सितंबर 2025 का प्रमुख समाचार “नोएडा एयरपोर्ट पर एक साथ 13 विमान में बोर्डिंग कर सकेंगे यात्री” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग के साथ ही यात्रियों के विमान में बोर्डिंग करने के लिए एप्रन में 10 स्थायी एरो ब्रिज तैयार किए हैं। इन एरो ब्रिज से यात्री टर्मिनल बिल्डिंग से विमान में बोर्डिंग कर सकेंगे। तीन एरो ब्रिज अस्थायी होंगे जिन्हें जरूरत पर एप्रन एरिया में कहीं भी विमान से जोड़कर यात्रियों की बोर्डिंग कराई जा सकेगी। कार्गो हब से सामान लाने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने दो कार्गो स्टैंड बनाए हैं जहां से सामान को लोडिंग अनलोडिंग किया जा सकेगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन होना है। उद्घाटन की तिथि नजदीक आते देख बचे हुए काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग से घरेलू और अतरराष्ट्रीय यात्रियों की बोर्डिंग के लिए 10 ऐरो ब्रिज तैयार जा रहे हैं। जिनमें से नौ तैयार हैं। इन फोल्डिंग एरो ब्रिज को विमान के स्टैंडिंग पोजीशन के हिसाब से आगे पीछे और कम ज्यादा ऊंचाई पर व्यवस्थित करते हुए यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग से सीधे विमान में बोर्डिंग कराया जा सकता है। तीन अस्थायी बस गेट से उपलब्ध होंगे जिन्हे जरूरत के हिसाब से यात्रियों की बोर्डिंग के लिए उपयोग किया जाएगा।
2.5 लाख मीट्रिक टन क्षमता के सामान की लोडिंग अनलोडिंग के लिए दो कार्गो स्टैंडः एयरपोर्ट पर 30 एकड़ में बने मल्टी माडल कार्गो हब से देश विदेश के बाजारों तक उत्पादों को पहुंचाने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग पर दो कार्गो विमानों के लिए स्टैंड बनाए गए हैं। क्रेन सिस्टम से इन स्टैंडों पर विमानों को खड़ा कर उत्पादों को देश विदेश के बाजारों तक पहुंचाने के लिए लोडिंग अनलोडिंग की जा सकेगी। टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश से पहले होगी जांचः यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक एटीआरएस मशीन से हैंड और केबिन बैगेज की जांच की जाएगी। कम समय में ज्यादा सटीक तरीके से जांच के लिए इस मशीन को लगाया गया है। यहां पर भी 13 सुरक्षा लेन चालू रहेंगी जिससे विमान में यात्रा के दौरान हथियार विस्फोटक, चाकू, नुकीली वस्तुएं ज्वलनशील पदार्थ, आदि सामान लेकर कोई यात्री प्रवेश न कर सकें |
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “दशहरे पर रहेगा रूट डायवर्जन, देखकर निकलें” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नवमी और दशहरे पर रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने प्लान देखकर निकलने पर जोर दिया है। डीसीपी यातायात डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर दोपहर दो बजे से दो अक्टूबर को दशहरा पर्व सम्पन्न होने तक नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए नोएडा, रामलीला मैदान सेक्टर-62, महर्षि आश्रम नोएडा में रामलीला व रावण के पुतला दहन आयोजन के समय यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान कई मार्गों पर यातायात डायर्वजन और वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जबकि चिकित्सीय व फायर सर्विस वाहन प्रतिबंधित से मुक्त रहेंगे। सेक्टर-12,22,56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा सेक्टर-10, 21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सेक्टर-12, 22, 56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी माल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा सेक्टर-31,25 चौक से सेक्टर-21,25 मोदी माल चौक होकर स्टेडियम चौक, सेक्टर-8,10,11,12 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर-12, 22 चौक होकर एडाब-रिलायन्स चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कोस्टगार्ड तिराहा सेक्टर-24 से एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर यूटर्न लेकर सेक्टर-12, 22 चौक तक तथा सेक्टर-32 की ओर से एनटीपीसी अंडरपास के आरम्भ से सेक्टर-12,22 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर-20, 21, 25, 26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर-21, 25 मोदी माल चौक से एडाब चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर-22,23,24 थाना सेक्टर-24 तिराहा से एडाब-रिलाइन्स चौक, सेक्टर-21,25 मोदी माल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
Noida News: