
Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के देविका गोल्ड होम्स सोसायटी में रहने वाले हजारों आवंटियों को बिल्डर ने रामभरोसे छोड़ दिया है। तीन साल से फ्लैटों में रह रहे हजारों लोगों के फ्लैटों की अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। वहीं सोसायटी में समस्याओं का अंबार लगा है। अब सोसायटी वासियों को एक और मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वेतन न मिलने के कारण सोसायटी में तैनात सभी गार्ड और हाउसकीपिंग स्टाफ अचानक हड़ताल पर चले गए हैं।
सोसायटी में रहने वाले दीपक दुबे ने बताया कि सोसायटी में हजारों लोग पिछले तीन सालों से रह रहे हैं। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्डों को 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। वहीं हाउसकीपिंग स्टाफ को भी भुगतान नहीं किया गया है जिसके चलते उन्होंने हड़ताल कर दी है। जिस कारण सुरक्षा तथा यहां की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
देविका गोल्ड होम्ज में प्रारंभ से ही अवस्थाओं का का भरमार लगा हुआ है क्योंकि यहां पर कोई भी बिल्डर की तरफ से और मेंटेनेंस की तरफ से किसी भी व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू नहीं किया गया है। ना तो यहां पार्किंग है ना फायर सिस्टम काम कर रहा है ना क्लब हाउस चालू हुआ है और ना ही स्वीमिंग पूल, आने-जाने का रास्ता ठीक से दिया गया है। सोसायटी में करीब ढाई हजार परिवार रहते हैं। गार्डों की हड़ताल से उनकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था दांव पर लगी हुई है।
दीपक दुबे ने बताया पिछले 3 वर्ष से अधिक हो गया सोसाइटी में रहते हुए। बिल्डर ने हम लोगों को मकान तो दे दिया है लेकिन कोई सुविधा नहीं दे रहा है। जबकि हम लोग नियमित मेंटेनेंस दे रहे हैं अगर किसी निवासी का मेंटीनेंस लेट होता है तो वह उन पर 10 प्रतिशत ब्याज भी लगता है।
क्लब हाउस में सिर्फ सिलन है लाइट नहीं है एसी नहीं है, बच्चे असुरक्षित हैं, कई चोरी की घटना भी हो चुकी हैं क्योंकि कैमरे नहीं लगे हुए हैं और सुरक्षा गार्ड किसी भी टॉवर में नहीं है केवल मेन गेट पर एक दो गार्ड रात में रहते हैं। अब गार्ड और हाउसकीपिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया जिससे व्यवस्था और चरमरा गई है।
[video width="848" height="480" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-09-at-5.32.16-PM.mp4"][/video]