विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक ईको विलेज-1 में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर रविवार को निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक ईको विलेज-1 में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर रविवार को निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोसायटी में लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का निर्णय बिना किसी पूर्व सूचना, चर्चा या पारदर्शी प्रक्रिया के लिया गया है।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक ईको विलेज-1 में पहले से पूर्व निर्धारित सीएएम शुल्क लागू है जो यहां के निवासियों द्वारा खुशी-खुशी दिया जा रहा है, अब बिना किसी पूर्व सूचना या वैध प्रक्रिया के शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय के बारे में जानते ही यहां के निवासियों में हड़कंप मंच गया है। वर्तमान में जहां शुल्क 2.36 प्रति वर्ग फुट (जीएसटी सहित) है, वहीं इसे 1 जून 2026 से बढ़ाकर 3.25 प्रति वर्ग फुट करने की तैयारी है। इस बढ़ोतरी को उन्होंने आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया।
Greater Noida News
प्रदर्शनकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि परियोजना वर्तमान में न्यायालय, लर्नेड एमिकस क्यूरी और एपेक्स कमेटी की निगरानी में है। ऐसे में बिना आवश्यक स्वीकृति के शुल्क वृद्धि को लागू करना उचित नहीं माना जा सकता। निवासियों ने मांग की कि प्रस्तावित बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और सभी पक्षों की मौजूदगी में एक पारदर्शी बैठक आयोजित की जाए। उनका कहना है कि किसी भी संशोधन को सर्वसम्मति और वैधानिक मंजूरी के बाद ही लागू किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
Greater Noida News
विज्ञापन