ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में घायल हुआ लुटेरा, पुलिस पर...
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:12 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में स्थित ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया। थाना बिसरख पुलिस ने बदमाश के पास से दिल्ली से चोरी की गई बाइक तथा ज्वेलरी की दुकान से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस को देखकर भाग निकला बदमाश
सेंट्रल जोन के एडीसी पर हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम द्वारा निराला स्टेट के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान गौर सिटी से सूरजपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर बाइक पर आ रहे एक युवक को पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग निकला। संदेश के आधार पर पुलिस टीम ने बाइक सवार का पीछा किया। इस पर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
अलग-अलग जगह करता था चोरियां
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सूरज उर्फ संतोष पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला भजन जनपद फिरोजाबाद बताया। वह हाल में पतवारी गांव में किराए पर रहा है। इसके पास से बाइक तमंचा व ज्वैलरी बरामद हुई। पूछताछ में सूरज ने बताया कि उससे बरामद ज्वेलरी उसने शाहबेरी स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से चोरी की थी। आरोपी से बरामद बाइक के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि वह दिल्ली से चोरी की गई थी।