अरे बाप रे इतनी हिम्मत! स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा छात्र, मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:25 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:25 AM
ग्रेटर नोएडा के दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा के एक छात्र के स्कूल में तमंचा लेकर आने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने छात्र को तमंचा सहित थाना दादरी पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना से विद्यालय में अध्यापकों और छात्रों में भारी चिंता व्याप्त है। Greater Noida News
स्कूल प्रशासन ने पुलिस को किया सूचित
कार्यवाहक प्रधानाचार्य मिलाप सिंह ने बताया कि 9 अक्टूबर को कुछ छात्रों ने सूचना दी कि एक छात्र के बैग में तमंचा है। तत्काल स्कूल प्रबंधन ने सभी 11वीं कक्षा के छात्रों के बैग की तलाशी ली, जिसमें एक छात्रा के बैग से तमंचा बरामद हुआ। जब उससे तमंचे के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में लेकर तमंचा जब्त कर लिया। थाना दादरी के प्रभारी ने बताया कि छात्र से पूछताछ जारी है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने तमंचा स्कूल में कैसे और क्यों लाया। प्रधानाचार्य ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा खतरे में आ गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन और पुलिस इस मामले में सख्ती बरत रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। Greater Noida News