
Seema Haider : ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान की सरहद पार करके भारत के ग्रेटर नोएडा के नजदीक स्थित रबूपुरा आई पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सीमा हैदर ने पीएम मोदी के जन्म दिन पर बाकायदा केक काटा और शुभकामनाएं दी। सीमा हैदर द्वारा पीएम मोदी का जन्म दिन मनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के नजदीक रबूपुरा में रहने वाले अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा हैदर किसी न किसी बात को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।
रविवार को सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा अपने पति सचिन मीणा और चारों बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाते हुए दिख रही है और केक काटकर खुशी जाहिर कर रही हैं।
वायरल वीडियो में सीमा यह कहती हुई सुनी जा सकती है कि आज हम मोदी जी का जन्मदिन मना रहे हैं। मेरे भाई डॉ. एपी सिंह ने मुझे मोदी जी द्वारा देश में कई कामों के बारे में जानकारी दी।
वो आगे कहती हैं, 'मुझे बहुत खुशी हुई है कि मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया है। वहीं, वीडियो के अंत में सीमा हैदर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाती हुई नजर आ रही हैं।'
इससे पहले उन्होंने सनातन अपनाने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए बताया था कि उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर अपने गुरु जी से गुरु दीक्षा ली थी।
इन दिनों देश में सनातन धर्म को लेकर वाद-विवाद हो रहा है। इसी बीच Seema Haider ने सनातन धर्म अपनाने के बाद का अपना अनुभव साझा किया है और बताया कि उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर अपने गुरु जी से गुरु दीक्षा ले ली है।
इस वीडियो में वह सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वालों में निशाना साधते हुए कहा कि पता नहीं लोग क्यों ऐसी बाते कर रहे हैं, जबकि सनातन धर्म अपनाने के बाद उन्हे काफी सुकून मिला है।
https://twitter.com/nitinyadav9258/status/1703347668532052181?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1703347668532052181%7Ctwgr%5E9e8048d2cb65f8e42fc987e12260fec268964e71%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Futtar-pradesh%2Fnoida-ncr-seema-haider-celebrated-pm-modi-birthday-in-a-special-way-shared-video-and-wished-her-23532669.html