
Seema Haider Film : पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। ताज़ा प्रकरण में, अपने घर पर तिरंगा फहरा कर सीमा हैदर फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सीमा हैदर ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेकर देश के प्रति अपना प्यार लोगों को दिखाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है जिसमें सीमा हैदर और उनके बच्चों द्वारा भारत का झंडा लहराकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि वह किसी फिल्म में काम नहीं करेंगी।
Greater Noida Breaking News : दरअसल पब्जी गेम के द्वारा प्यार होने पर नेपाल के रास्ते से अवैध तरीके से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर अब पूरी तरह से हिंदुस्तानी रंग में रंग चुकी हैं। जिसे उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेकर दिखाया है। सचिन सीमा मीणा ने अपने बच्चों और पति के साथ मिलकर अपने घर पर तिरंगा लहरा कर हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर सीमा ने तिरंगे रंग की साड़ी पहनी हुई थी और माथे पर माता रानी की चुनरी बांधी हुई थी।
Seema Haider Film : मीडिया से बात करते हुए सीमा के वकील ने बताया कि मौका मिला तो सीमा और सचिन गदर 2 फिल्म भी देखने जा सकते हैं । साथ ही सीमा के वकील ने ये भी दावा किया कि सीमा और सचिन पर बन रही फिल्म गदर 2 से भी बड़ी हिट फिल्म साबित होगी क्योंकि ये कोई काल्पनिक फिल्म नही होगी बल्कि इसमे सीमा सचिन कि सच्ची प्रेम कहानी को उसी शिद्दत के साथ पर्दे पर पेश किया जाएगा।
Seema Haider Film: सीमा ने बताया कि मुझे झंडा फहराते हुए बहुत खुशी हो रही है, मैं मन से खुश हूं। जब उनसे फिल्म में काम करने के लिए बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है मैं है फिल्म में काम नहीं करूंगी। यह सब अफवाह है मैंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बोला था कि यह उनका निजी मामला है। ऐसी बातें शेयर करने से किसी की नजर लग जाएगी।
https://twitter.com/manchchetna/status/1691010274948710400?s=46