Seema Haider Latest: "लप्पू सा सचिन बोला"तो मिलेगा कानूनी नोटिस, अब किसान यूनियन भी सचिन सीमा के अपमान से नाराज
Seema Haider Latest
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:30 AM
Seema Haider Latest: ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा गांव में पाकिस्तान से पब्जी गेम के द्वारा अपने प्रेमी सचिन के पास आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी में अब एक नया मोड़ देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर एक महिला के वायरल वीडियो केबाद जिसमें महिला सचिन को लप्पू सा सचिन बोलकर अपमानित कर रही है अब सचिन सीमा हैदर के वकील ने कहा है कि ऐसा बोलने वाली महिलाओं को अब करारा जवाब दिया जाएगा। सचिन का मज़ाक बनाने वाली महिलाओं पर कानूनी कार्रवाई कर की जाएगी।
"क्या है सचिन में झींगुर सा सचिन है"
दरअसल कुछ दिनों पहले पब्जी गेम के द्वारा हुए प्रेम प्रसंग में सीमा पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए चार बच्चों के साथ हिंदुस्तान के ग्रेटर नोएडा के गांव रबूपुरा में रहने लगी है जिसको लेकर चारों तरफ प्रेम कहानी को लेकर बातें की जा रही है। अब पाकिस्तान की सीमा हैदर व सचिन को लेकर एक और विवाद सामने आया है दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक महिला सचिन के लिए लप्पू सा सचिन और झींगुर सा सचिन ,क्या है सचिन में बोल रही है । उन्होंने वीडियो में बोला कि सचिन पर बोलना आता नहीं और जब वह बोलता है तो सीमा उसे रोक लेती है, जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही है।
"रबूपुरा की ही रहने वाली है मिथिलेश भाटी"
Seema Haider Latest वायरल वीडियो में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाली महिला रबूपुरा गांव की ही रहने वाली मिथिलेश भाटी हैं। जिन्होंने मीडिया को बयान देते हुए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। लेकिन अभी है शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड बने हुए हैं। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की रील बनाई जा रही है जो तेजी के साथ वायरल हो रही हैं।
भाकियू ने भी जताया विरोध
Seema Haider Latest सचिन सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा सीमा के पति को टारगेट किया जा रहा है। देश के पतियों की तरफ से महिलाओं को अब करारा जवाब दिया जाएगा। सचिन के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करने वाली महिलाओं पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाकियू लोक शक्ति के नेताओं ने भी सचिन के लिए ऐसे शब्द प्रयोग करने पर विरोध जताया है।