
Seema Haider New Video / ग्रेटर नोएडा। अपने आशिक सचिन मीणा के प्यार में अंधी होकर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर उर्फ सीमा सचिन मीणा लगातार मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाए जाने और एक गिफ्ट की पैकिंग खोलते वक्त उसके मुंह से निकले कुछ शब्दों की वजह से सीमा हैदर फिर से चर्चाओं में आ गई है। इसे लेकर सीमा हैदर की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देशवासियों के साथ साथ पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर आई सीमा हैदर भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। सिर पर लाल चुनरी और हरी साड़ी पहने सीमा राधा बनी नजर आई। सीमा ने एक गाने पर जमकर डांस भी किया। सीमा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर के मुंह से अल्लाह कहते सुनाई दे रहा है। लोग ये सुनकर चौंक गए, क्योंकि सीमा खुद को हिंदू बताती है और भारत आने के बाद उसने तमाम हिंदू त्योहार मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए हैं।
Also Read - Noida News : UP के CM योगी ने कर दी है बड़ी पहल, सड़कों पर नज़र नहीं आएंगे सांडदरअसल, आपको बता दें कि इन दिनों सीमा पर गिफ्ट की बौछार हो रही है। इस कड़ी में राजस्थान से एक शख्स ने उन्हें गिफ्ट में भगवान श्रीकृष्ण की एक मूर्ति दी। मूर्ति को एक बॉक्स में पैक किया गया था। इसी को लेकर सीमा ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में सीमा का पति सचिन मीणा गिफ्ट पैक खोलते हुए नजर आ रहा है।
गिफ्ट देने वाले शख्स ने श्रीकृष्ण की मूर्ति को कई स्तर पर पैक किया हुआ था। जिसे देख सीमा कहती है, 'हाय अल्लाह कितनी पैकिंग की है।' बस क्या था लोग यह सुनकर चौंक गए। इसके बाद सीमा कहती है कि मेरे कान्हा जी आए हैं मेरे पास और भेजने वाले शख्स का शुक्रिया अदा करती है।
बता दें कि जन्माष्टमी के त्योहार पर सीमा हैदर को प्रेमी सचिन मीणा ने गिफ्ट भी दिया था। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मूर्ति थी। सीमा ने सचिन द्वारा दिए गए गिफ्ट और राधा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।
इससे पहले पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे भाव के साथ मनाया था। सचिन के रबूपुरा वाले घर पर वकील एपी सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीमा और सचिन समेत परिवार के सदस्यों के बीच राखी का पर्व मनाया था। सीमा हैदर ने एपी सिंह को राखी बांधी थी, इतना ही नहीं सीमा ने बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।
Seema Haider New VideoView this post on Instagram