
Seema Haider : अपने भारतीय आशिक से ईश्क को लेकर चर्चाओं में रहने वाली पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में आई सीमा हैदर अब सनातनी हो गई है। सीमा हैदर के सनातनी बनने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मगुरू श्री श्री रोहित गोपाल जी सीमा हैदर को दीक्षा देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सीमा का पति सचिन मीणा साथ में नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि सीमा हैदर जब से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में आई है, तभी से लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि सीमा हैदर ने इस दौरान यूपी एसटीएफ और नोएडा कमिश्नरी पुलिस की पूछताछ का सामना भी किया है। एक समय वो आ गया था जब सीमा हैदर के पति सचिन मीणा के पास एक वक्त का भोजन करने के भी लाले पड़ गए थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने दोनों की मदद के लिए अपना हाथ आगेे बढ़ाया था।
हाल ही में सीमा हैदर और सचिन मीणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर भगवा रंग के कपड़े पहनकर सनातन की दीक्षा लेती नजर आ रही है। धर्मगुरु श्री श्री रोहित गोपाल उन्हें दीक्षा दे रहे हैं, इस वीडियो में सीमा हैदर के साथ उनके पति सचिन मीणा और उनके वकील एपी सिंह भी मौजूद हैं। सीमा के इस वीडियो पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कोई उनका समर्थन कर रहा है तो कोई कड़ी आलोचना करने में लगा है। कुल मिलाकर सीमा हैदर एक बार फिर धर्म की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं।
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई हैं, तब से ही वो लगातार भारत के रंग में रंगने कोशिश कर रही हैं। सावन से लेकर अब तक उन्होंने सारे हिंदू पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया है तो वहीं जनमाष्टमी के त्योहार पर उन्होंने बसंती पीले रंग का घाघरा पहनकर खुद को कान्हा का परम भक्त बताने की कोशिश की। सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा इस खास मौके पर काफी सजे-धजे नजर आए और उन दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं तो वहीं इसी दौरान सीमा ने फिर कुछ ऐसा किया है, जो कि चर्चा से ज्यादा बहस का मुद्दा बन गया है।
Delhi NCR Weather : खुशनुमा हुआ नोएडा-दिल्ली का मौसम, आज भी होगी बारिश
दरअसल इस वक्त सनातन धर्म को लेकर देश में लगातार चर्चा चल रही है, तमिलनाडु के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद सनातन धर्म को लेकर नेताओं के बीच में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है तो वहीं इसी बीच सीमा हैदर भी सनातनी बन गई हैं।
सीमा का कहना है कि वो पूरी तरह से सचिन और भारत के रंग में रंग चुकी हैं और अब उनका यहां से वापस लौटना नामुमकीन हैं। उन्हें भारत देश के कानून पर पूरा भरोसा है कि वो उनके साथ पूरा न्याय करेगा।
सीमा ने वापस दोहराया कि 'उनकी जिदंगी केवल सचिन मीणा से है और वो अब उसके बिना रह नहीं सकती हैं इसलिए वो मर जाएंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगी। सचिन और उनके परिवार ने उन्हें और उनके बच्चों को दिल से अपना लिया है इसलिए वो अब कहीं और जाने की बात सोच ही नहीं सकती हैं।' यहां देखें सीमा का नया वीडियो...
[video width="480" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/09/tMLsODTzfGUJ8JrM.mp4"][/video]