
Seema Haider : ग्रेटर नोएडा। पिछले कई दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर ने मीडिया से दूरी बना ली है। सीमा के व्यवहार में अचानक से आए इस बदलाव के चलते सचिन और सीमा से मिलने के लिए पहुंच रहे मीडिया कर्मियों को बिना बात किए ही वापस लौटना पड़ रहा है। सीमा ने कैमरे के सामने आना पूरी तरह से बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि बीते दिनों कुछ मीडियाकर्मी और यूट्यूबर गुरुवार को सीमा से मिलने रबूपुरा में सचिन के घर पहुंचे थे, लेकिन सचिन के परिजनों ने सीमा के बीमार होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सीमा के उनसे मिलने से साफ इंकार कर दिया।
बीते कई दिनों से यूट्यूबर्स से लेकर मीडियाकर्मी तक लगातार सीमा और सचिन के घर आकर उनसे सवाल जवाब कर रहे थे। ऐसे में सीमा सही से आराम भी नहीं कर पा रही थी। अब खबरें हैं कि ऐसे लगातार लोगों के घर पे आने की वजह से सीमा, सचिन और परिजन परेशान हो गए हैं।
इसके अलावा सीमा के जासूस होने जैसी खबरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर तूल पकड़ा, जिस बात ने सीमा और सचिन के परिजनों को काफी परेशान किया। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने सीमा और सचिन को हिदायद दी है कि ज्यादा मीडिया के चक्कर में ना पड़े। यही कारण है कि बीते कुछ दिनों से सीमा को सचिन के घर पर ना रुकवाकर किसी और के घर में रुकवाया हुआ है।
आपको बता दें कि बीते दिनों जब सीमा के नेपाल के जरिये भारत पहुंचने और सचिन के साथ रहने की खबरें सामने आईं तो मीडिया में खलबली मच गई। पुलिस ने भी सीमा और सचिन दोनों को गिरफ्तार कर दिया था। हालांकि, कुछ समय के बाद दोनों को ही जमानत मिल गई थी। ये खबर सामने आते ही सीमा और सचिन के घर यूट्यूबर्स और मीडियाकर्मियों का तांता सा लग गया।
सीमा भी अपनी और सचिन की लव स्टोरी के बारे में सबको बता रही थी। उसने ये भी बताया कि किस तरह से वो नेपाल के जरिये भारत में पहुंची। सीमा ने बताया कि उसका भाई पाकिस्तानी फौज में है। इस बीच सीमा के पति का भी बयान सामने आया था, जिसमें उसने कहा कि सीमा और उसका तलाक नहीं हुआ है। Seema Haider Update