Seema- Sachin Notice: मिथिलेश भाटी को मिला लीगल नोटिस, सीमा ने बताया कैसे खत्म होगा विवाद
Seema- Sachin Notice
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:17 AM
Seema- Sachin Notice: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मामले में एक नया मोड़ आया है। दरअसल सीमा के पाकिस्तान से भारत आने के बाद देशभर की मीडिया ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंची थी। इसी दौरान मिथिलेश भाटी नाम की एक महिला ने सचिन को झींगुर और लप्पू कहा था। इसके बाद यह मामला कोर्ट भी पहुंच गया था। अब सीमा ने बताया कि वह किस तरीके से इस मामले को खत्म कर सकती है।
Seema- Sachin Notice: दरअसल ग्रेटर नोएडा के रबुपुर गांव में सचिन नाम का व्यक्ति रहता है। सीमा हैदर नाम की महिला पाकिस्तान से भारत आई और सचिन के साथ रहने लगी, जिसके बाद सचिन और सीमा की प्रेम कहानी पूरे भारत पाकिस्तान और अन्य मुल्कों में वायरल हो गई। इसी दौरान मीडिया सचिन के गांव पहुंची तो मिथिलेश भाटी नाम की सचिन की पड़ोसन ने सचिन को लप्पू और झींगुर कहा। शुरुआत में तो यह वीडियो थोड़ी वायरल हुई लेकिन बाद में यह तेजी से वायरल होने लगी। जब यह सिलसिला बढा तो सीमा हैदर के वकील ने मिथिलेश भाटी नाम की सचिन की पड़ोसन महिला को एक कानूनी नोटिस भेज दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए मिथिलेश भाटी ने कहा कि अभी उन्हें नोटिस नहीं मिला है जब नोटिस मिलेगा तो वह उसका उसी तरीके से जवाब देंगी। कई लोग इस दौरान बात को खत्म करने की सलाह भी दे रहे हैं। अब सीमा ने बताया कि वह इस बात को खत्म करने के लिए क्या कर सकती है। एक मीडिया चैनल की डिबेट में बात करते हुए सीमा ने यह बात कही।
Greater Noida News in hindi
सीमा ने बताया कैसे खत्म होगा मामला
Seema- Sachin Notice: सीमा ने कहा कि वह भी इंसान है और उसको और सचिन को भी गलत बातें बुरी लगती है। शुरुआत में तो उन्होंने सोचा कि यदि कोई उनके बारे में कुछ कह रहा है तो उन्हें उसे पर ध्यान नहीं देना चाहिए लेकिन जब यह बात बढी और सचिन के बारे में इस तरीके की टिप्पणियां बढ़ती चली गई तो उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का सोचा। सीमा का कहना है कि मिथिलेश काफी बड़ीं है अगर वह माफी मांग लेती है तो बात खत्म हो सकती है। हालांकि मिथिलेश भाटी नामक महिला जिन्होंने सचिन को झींगुर कहा था वह माफी मांगने के लिए तैयार नहीं है।
Phone Charging Overnight: रात को फोन चलाने और बिस्तर पर चार्ज करने के नुकसान, हो जाइए सावधानदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।