ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS-2026) ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का मंच उपलब्ध कराया है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ट्रेड शो में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने हॉल नंबर-14 में अपना स्टॉल लगाया था।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS-2026) ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का मंच उपलब्ध कराया है। ट्रेड शो में पहली बार शामिल हुई नोएडा की सिंगारी इंडस्ट्रीज ने पांच दिनों में 15 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 201 करोड़ रुपये से अधिक के MOU साइन किए हैं। कंपनी ने ट्रेड शो के दौरान 50 से अधिक B2B बैठकें कर विदेशी खरीदारों के सामने अपने उत्पाद और विनिर्माण क्षमता पेश की। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ट्रेड शो में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने हॉल नंबर-14 में अपना स्टॉल लगाया था। यहां कंपनी ने नोएडा के सेक्टर-80 स्थित अपने संयंत्र में निर्मित एयर कूलर और वॉशिंग मशीनों को प्रदर्शित किया। Greater Noida News
सिंगारी इंडस्ट्रीज के सीईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेड शो के दौरान नाइजीरिया, इथियोपिया, बोत्सवाना, श्रीलंका, केन्या, तंजानिया, ओमान, ब्रिटेन, भूटान, कैमरून और युगांडा समेत कई देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें हुईं। इन बैठकों में उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन, कीमत, उत्पादन क्षमता और आपूर्ति व्यवस्था पर बातचीत हुई। कंपनी के अनुसार, पांच दिनों में 50 से अधिक बी2बी बैठकें हुईं, जिनके जरिए विदेशी बाजारों में कारोबारी संभावनाओं को समझने और संभावित साझेदारों से संपर्क बढ़ाने का अवसर मिला। Greater Noida News
प्रबंध निदेशक डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि यूपीआईटीएस में कंपनी के उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने पेश करने का अवसर मिला। कंपनी ने अपने ‘मेड इन इंडिया’ और ‘मेड इन यूपी’ उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और प्रतिस्पर्धी कीमत को प्रदर्शित किया। कंपनी के प्रतिनिधियों के मुताबिक, विदेशी खरीदारों ने उत्पादों में रुचि दिखाई और कई देशों के प्रतिनिधियों के साथ आगे कारोबारी बातचीत जारी रखने की संभावनाएं बनी हैं। Greater Noida News
पहली बार यूपीआईटीएस में भाग लेने वाली सिंगारी इंडस्ट्रीज के लिए 15 देशों के प्रतिनिधियों से कारोबारी संपर्क और 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू खासे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, ट्रेड शो में हुई बैठकों से उसे अलग-अलग देशों की बाजार आवश्यकताओं को समझने में भी मदद मिली। सिंगारी इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के उद्यमियों को विदेशी खरीदारों से सीधे जुड़ने और अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। Greater Noida News
UPITS-2026 में सामने आया यह कारोबारी जुड़ाव ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड शो के व्यापक प्रभाव को भी रेखांकित करता है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विनिर्माण और औद्योगिक कारोबार को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ने में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यह आयोजन महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान सिंगारी इंडस्ट्रीज के निदेशक गजेंद्र सिंह और निदेशक-वित्त नीरज गर्ग भी मौजूद रहे। Greater Noida News
विज्ञापन