सोसाइटी एकाउंटेंट ने सैकड़ों किराएदारों के लाखों रुपए हड़पे
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:59 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:59 PM
Greater Noida News: नोएडा की एक सोसाइटी में एकाउंटेंट की भूमिका निभाने वाले शख्स ने किराएदारों के लाखों रुपए हड़प लिए। इस खुलासा तब हुआ, जब अपार्टमेंट आॅफ एसोसिएशन ने मामले की जांच पड़ताल की। आरोपी के खाते में किराएदारों ने करीब 15 लाख रुपए जमा किए थे, जिसे लेकर आरोपी फरार है। अब ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एकाउंटेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ग्रेटर नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा की गौड़ सिटी में हुआ फ्रॉड
ग्रेटर नोएडा की गौड़ सिटी सोसाइटी एसोसिएशन के सचिव अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने सोसाइटी के लेखा-जोखा का जिम्मा एक फर्म को दिया था। फर्म की ओर से मोहित कुमार की तैनाती की गई थी। मोहित पूरी सोसाइटी का एकाउंट हैंडल करता था। सोसाइटी में जब भी कोई किराए पर आता है, तो उससे पांच हजार रुपए बतौर एडवांस लिए जाते हैं और जब वह सोसाइटी छोड़कर जाता है, तो फ्लैट मालिक से पूछा जाता है कि फ्लैट में कोई तोड़फोड़ तो नहीं हुई है। जब फ्लैट मालिक से एनओसी मिल जाती है, तो किराएदार का एडवांस पांच हजार रुपए वापस कर दिए जाता है। इन्हीं रुपयों को एकाउंटेंट काफी दिनों से अपने निजी खाते में ले रहा था। उसने करीब 15 लाख रुपए अपने खाते में ले लिया है, जिसे वह अब वापस नहीं कर रहा है। जिसके बाद एओए की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
किराएदार अब एओए से रुपए लौटाने की कर रहे डिमांड
सोसाइटी में जब भी कोई किराएदार आता था, तो उनसे एकाउंटेंट पांच हजार रुपए अपने निजी खातों में ले लेता था। कई सालों से वह अपने खातों में रुपए ले रहा था। इस दौरान उसने करीब 15 लाख रुपए अपने निजी खाते में किराएदारों से ट्रांसफर करा लिए और सोसाइटी से फरार हो गया। अब किराएदार अपने रुपयों को वापस लेने के लिए सोसाइटी में पहुंच रहे हैं। ऐस में एओए की परेशानी बढ़ गई है। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। चूंकि एओए को किराएदारों से पीछा छुड़ाना था। ऐसे में उन्होंने ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोर्ट के आदेश पर थाना बिसरख में एफआईआर दर्ज कराई है। अब जब भी कोई किराएदार पहुंचेगा, तो वह किराएदार को एफआईआर की कापी दिखाकर पीछा छुड़ा लेंगे।