खास खबर : रिश्वत के बिना कोई भी काम नहीं होता है सीजीएसटी के ग्रेटर नोएडा वाले दफ्तर में
Special News: No work gets done without bribe in CGAT's Greater Noida office
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:30 AM
खास खबर :
बिना रिश्वत दिए आप "कुछ" भी नहीं करा सकते इस दफ्तर मेंसीबीआई की कार्रवाई से खुली भ्रष्टाचार के अडडे की पोल
खास खबर : ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित सेंट्रल गुडस एंड सर्विस टैक्स यानि सीजीएसटी(CGST)का कार्यालय भ्रष्टाचार का अडडा बना हुआ है। व्यापारियों एवं उद्योगपतियों का आरोप है कि सीजीएसटी के इस दफ्तर में कोई भी काम बिना रिश्वत लिए नहीं किया जाता है। यहां तैनात अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। हाल ही में यहां तैनात दो अधिकारियों को सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
खास खबर :
रिश्वत लेते हुए पकड़े गए दो अधिकारी
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने ग्रेटर नोएडा के सीजीएसटी कार्यालय में तैनात दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकारियों के नाम ममता राणा व प्रशांत जैन हैं। ममता राणा सीजीएसटी कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात थीं तथा प्रशांत जैन इंस्पेक्टर के पद पर काम कर रहा था। इन दोनों ने एक फाइल क्लियर करने के नाम पर दीपक शाहू नामक उद्योगपति से पांच लाख रूपए की रिश्वत मांग रहे थे। इस रिश्वतखोरी की शिकायत श्री शाहू ने सीबीआई के उच्च अधिकारियों से की थी। अधिकारियों की निगरानी में एक टीम ने जाल बिछाकर रिश्वत लेते समय श्रीमती ममता राणा व प्रशांत जैन को दबोच लिया।
दोनों रिश्वतखोर अब जेल में
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए दोनों अधिकारियों को सीबीआई ने गाजियाबाद में स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। पूरे मामले को ध्यान से सुनने के बाद सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायधीश आलोक कुमार यादव ने दोनों अधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है। सीजीएसटी जैसे महत्वपूर्ण दफ्तर में खुलेआम रिश्वत लेने का यह प्रकरण सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि इसी प्रकार के रिश्वतखोर अधिकारियों के कारण ही पूरा सरकारी तंत्र बदनाम होता है।