बड़ा हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार टेंपो पलटा , 10 लोग घायल
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:43 AM
Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। थाना रबुपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर के करीब नोएडा से आगरा वाली लेने पर तेज रफ्तार टेंपो पलटा। इस हादसे में टेंपो में बैठे 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। टेंपो पलटने से यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात भी बाधिक हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एक ही परिवार के थे सदस्य
जानकारी के मुताबिक नोएडा से छोछक देने एक परिवार के लोग जेवर के कुरैन गांव जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रहा छोटा हाथी टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टैैम्पो चालक मौके से भाग गया। इस हादसे में मनवीर (60 वर्ष), बीना, ओमपाल, बाला, प्रकाशी, वीरेन्द्र और नरेन्द्र आदि घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।