ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। गौतमबुद्घनगर ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों ने नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ पत्रकार नंद गोपाल वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी सुहास एलवाई को टोक्यो पैरा ओलंपिक में रजत पदक जीत कर लाने के लिए पत्रकार जगत की ओर से उन्हें बधाई दी,तथा जिलाधिकारी को शाल ओढ़ा व बुका देकर सम्मानित किया। पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपने देश के लिए मैं और कुछ ज्यादा महान कर सकूं, तो मेरे लिए फक्र की बात होगी। इस दौरान नंदगोपाल वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी की मेहनत और कौशल ने ना केवल देशवासियों का सर ऊंचा किया है बल्कि आपने रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर राष्ट्रीयता के साथ ही भारतीय धर्म व संस्कृति का भी परचम लहराया है।
जिलाधिकारी से इस शिष्टाचार मुलाकात के मौके पर गौरव शर्मा, उपेंद्र सिंह, राहुल कुमार, सतीश कुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।