आत्महत्या के लिए उकसाने वाला कॉस्टेबल व मां गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:22 AM
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतका के पति व सास को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हाल में सीआईएसएफ(CISF) में आरक्षी के पद पर तैनात था। थाना प्रभारी ने बताया कि 23 सितंबर की रात्रि को रितु तोमर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका के भाई की शिकायत पर सीआरपीएफ में तैनात कांस्टेबल सोनू मलिक व उसकी मां शकुंतला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। Greater Noida News
दर्ज रिपोर्ट में रितु के भाई अंकित तोमर ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। जांच के दौरान पता चला कि रितु ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रितु को आत्महत्या के लिए उकसानेे के आरोप में उसके पति सोनू मलिक व उसकी मां शकुंतला देवी को लखनावली गांव से गिरफ्तार कर लिया है। Greater Noida News