हादसे में जिंदा बचे यात्रियों ने आंखों देखा मंजर बताया है उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार की देर रात को एक भीषण हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार की देर रात को एक भीषण हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हालांकि, कुछ लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में जिंदा बचे यात्रियों ने आंखों देखा मंजर बताया है।
हादसे में बचे यात्रियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया था। वह इतना भयावह मंजर था कि कुछ लोगों की जलकर मौत हो गई और शवों के कंकाल बन गए। मरने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। करीब 5 घंटे तक राहत-बचाव का कार्य चला और बस की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।
हादसे में जिंदा बची एक महिला यात्री का कहना है, 'हादसे के वक्त मैं सो रही थी, जब किसी ने जोर से दरवाजा पीटा तो मेरी आंख खुली। मैंने देखा कि बस के अंदर अचानक अफता-तफरी का माहौल था महिला ने बताया कि मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया और अपने जूते भी नहीं पहने। मैंने सिर्फ अपना फोन उठाया और बाहर निकल गई।
महिला के अनुसार, इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। मुझे धक्का दिया गया लेकिन, किसी ने मुझे बाहर निकाला। मुझे उसके बाद कुछ और याद नहीं है। बताया कि बस के अंदर पूरी तरह से धुआं भर गया था और वह सीन बहुत अस्त-व्यस्त था और बाहर निकलना बेहद मुश्किल था महिला ने बताया कि इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि धुएं से लोगों का अंदर दम घुट रहा था। बहुत कम लोहिला ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मेरे पीछे काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद काफी देर से बाहर निकला था।
हादसे में बचे एक अन्य यात्री ने बताया कि जब मैं सो गया, तो किसी ने मुझे जगाया और कहा कि बस में आग लग गई है। इसके बाद हम सब बाहर निकलने के लिए दौड़े। वहां से निकलना आसान नहीं था, क्योंकि बस के अंदर बहुत धुआं था। उन्होंने बताया कि हम किसी तरह घबराहट में बाहर निकल गए।ग बच पाए, सिर्फ वही लोग जो धक्का-मुक्की के बीच से बाहर निकल गए
विज्ञापन