Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले उन अभिभावकों के लिए अच्छी खबर आई है। ग्रेटर नोएडा के वो अभिभावक जो किन्ही कारणों के चलते अब तक अपने बच्चे को स्कूल में दाखिला नहीं दिला सके हैं, उनका यह काम अब असानी से हो जाएगा। आपको बता दें ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क-5 स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में बाल वाटिका से कक्षा 11 तक के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कक्षा 11 तक दाखिला हुआ शुरू
इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज के प्रिंसिपल राजीव कुमार ने बताया कि, बाल वाटिका से कक्षा 11 तक दाखिला चाहने वाले छात्र अपने डाॅक्यूमेंट लेकर अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आ सकते हैं। सभी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी।
Greater Noida News
स्कूलों को है मान्यता प्राप्त
साथ ही ग्रेटर नोएडा रहने वालें सभी अभिभावकों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीबीएसई (CBSE) बोर्ड से मान्यता प्राप्त इस स्कूल को नोएडा-ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति संचालित करती है। इसके अलावा तीन विद्यालय, सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर काॅलेज, महामाया बालिका इंटर काॅलेज और पंचशील इंटर काॅलेज को भी यही शिक्षा समिति संचालित कर रही है। ये चारों ही स्कूल अंग्रेजी मीडियम के हैं।