ग्रेटर नोएडा में दर्ज किया गया 454 AQI ग्रेटर नोएडा के इतिहास का सर्वाधिक AQI है। ग्रेटर नोएडा के AQI को डार्क रेड जोन में दर्ज किया गया है।

नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में नागरिकों के स्वास्थ्य के ऊपर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। दुर्भाग्य कहें या व्यवस्था की नाकामी कहें नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की हवा में हर रोज जहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के सारे रिकार्ड टूट गए। बुधवार को भी यही स्थिति कायम रही ग्रेटर नोएडा शहर भारत का सबसे अधिक प्रदूषित शहर बन गया है। गे्रटर नोएडा में वायु की गुणवत्ता यानि AQI सारे रिकार्ड तोडक़र 454 तक पहुंच गया है। ग्रेटर नोएडा में दर्ज किया गया 454 AQI ग्रेटर नोएडा के इतिहास का सर्वाधिक AQI है। ग्रेटर नोएडा के AQI को डार्क रेड जोन में दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि प्राधिकरण और प्रशासन की लापरवाही को कारण ग्रेनो के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से 400 के पार डार्क रेड जोन में पहुंच गया है। 454 एक्यूआई के साथ ग्रेनो देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, इस सीजन का सबसे अधिक प्रदूषित दिन दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा देश का 5वां और एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
आपको बता दें कि सर्दी शुरू होने के साथ ही दिल्ली एनसीआर की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है। इस बार अक्तूबर से लेकर 7 नवंबर तक वायु प्रदूषण कम चल रहा था लेकिन ग्रेनो प्राधिकरण, प्रशासन और यूपीपीसीबी के अफसरों की लापरवाही व अनदेखी के कारण हालात नियंत्रण से बाहर हो चले हैं। 11 दिन से ग्रेनो की हवा काफी प्रदूषित चल रही है। इस माह में चौथी बार ग्रेनो का एक्यूआई डार्क रेड जोन में 400 के पार पहुंचा हैं जबकि दूसरी बार देश का सबसे प्रदूषित शहर भी रहा। ग्रेनो के अलावा गाजियाबाद का एक्यूआई डार्क रेड जोन में 400 के पार रहा है। बाकी दिल्ली समेत अन्य शहरों का वायु प्रदूषण रेड जोन में बना हुआ है। नोएडा का एक्यूआई भी बढक़र 390 पहुंच गया है
पिछले 6 दिन में ग्रेटर नोएडा में AQI के हालात लगातार चिंताजनक बने हुए हैं। 13 नवंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा का AQI 375 था, 14 नवंबर को ग्रेटर नोएडा का AQI 377 पर पहुंच गया। 15 नवंबर को ग्रेटर नोएडा शहर का AQI 368 रहा, 16 नवंबर को ग्रेटर नोएडा का AQI 419 तक पहुंच गया। 17 नवंबर को ग्रेटर नोएडा का AQI 390 तक रहा। 18 नवंबर को सारे रिकार्ड तोडक़र 454 पर पहुंच गया। इस प्रकार गे्रटर नोएडा की हवा में लगातार जहर की मात्रा बढ़ रही है।