
Greater Noida News : भारत के सबसे आधुनिक शहर कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सफाई कर्मचारी इन दिनों तंगहाल है। वह चार महीने से आर्थिक तंगी झेल रहे है। हाल यह है कि सफाई कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाउसिंग सोसायटी के सफाई कर्मचारियों ने सोसायटी के गेट पर तालाबंदी कर दी और प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी सोसायटी गेट के बाहर लेट गई। इस महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाउसिंग सोसायटी के सफाई कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है। वेतन न मिलने के कारण उनके समझ आर्थिक दिक्कतें पैदा हो गई हैं। बार बार वेतन की मांग करने के बावजूद मंगलवार को भी जब उन्हें वेतन दिए जाने की बाबत कोई भरोसा नहीं दिया गया तो सभी सफाई कर्मचारी एकजुट हो गए और सोसायटी के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला सोसायटी के गेट के बाहर लेट गई और बोली कि उसका वीडियो बनाओ।
पंचशील सोसायटी के गेट पर प्रदर्शन करने वाली इस महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं प्रदर्शन करती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर एक महिला जमीन पर लेटी हुई और और बोल रही है कि उसका वीडियो बनाओ।
आपको बता दें कि पंचशील सोसायटी के सफाई कर्मचारियों के समक्ष एक साल पहले भी इस तरह की स्थिति बनी है। अगस्त 2022 में भी इस सोसायटी सफाई कर्मचारियों ने सोसायटी का गेट बंद करके प्रदर्शन किया था। Greater Noida News