विज्ञापन
एडीसीपी ने बताया कि, थाना बिसरख प्रभारी पुलिस टीम के साथ चिपियाना बुजुर्ग टी पॉइंट के पास चैकिंग कर रहे थे। टीम को चैकिंग करता देखकर बाइक पर आ रहा एक व्यक्ति हड़बड़ाहट में बाइक को मोड़कर वापस जाने लगा। नीचे गिरते ही व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार के गोली लगी।

एडीसीपी ने बताया कि थाना बिसरख प्रभारी पुलिस टीम के साथ चिपियाना बुजुर्ग टी पॉइंट के पास चैकिंग कर रहे थे। टीम को चैकिंग करता देखकर बाइक पर आ रहा एक व्यक्ति हड़बड़ाहट में बाइक को मोड़कर वापस जाने लगा। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति का पीछा किया। तेज गति में बाइक भगाने के चक्कर में बाइक का नियंत्रित होकर फिसल गई। नीचे गिरते ही व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार के गोली लगी।
पुलिस जुटा रही जानकारीएडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान अजय उर्फ टिंकू पुत्र रामनिवास निवासी मोहल्ला वाल्मीकि कस्बा व थाना भुना फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई इसके पास से तमंचा कारतूस चोरी की बाइक वह 5000 बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अजय उर्फ टिंकू शातिर टप्पेबाज है। पकड़े गए आरोपी ने अपने साथी लोकेश मिश्रा, पवन कुमार, संजीव कुमार के साथ मिलकर एक जुलाई को थाना क्षेत्र के चेरी कंट्री पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को अपने जाल में फंसा कर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाना का प्रयास किया जा रहा है। Greater Noida Samachar
विज्ञापन