Greater Noida दादरी के मुख्य मार्गों को महापुरूषों के नाम से जाना जायेगा
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Dec 2022 12:18 AM
Greater Noida: नगर पालिका परिषद के 3 मीटर से अधिक लंबे 19 मुख्य मार्गों के नाम का महापुरूषों व शहीदों के नाम पर नामकरण किया गया। शासन के निर्देश पर दो साल पहले एक समिति का गठन किया गया था। बुधवार को विधायक तेजपाल नागर, नगर पालिका के ईओ समीर कुमार कश्यप समेत 11 सदस्यों की समिति ने सर्वसम्मित से मार्गों का नामकरण किया। इस नामकरण से आने वाली पीढ़ियों व समाज को प्रेरणा मिलेगी।
Greater Noida
इन मुख्य मार्गों में 3 पीडब्लूडी के मार्ग शामिल है जिनमें रेलवे रोड स्थित नहर कोठी के सामने वाली रोड भट्टा रोड, रामउमराव सिंह मार्ग, रेलवे रोड से तुलसी बिहार कॉलोनी तक 24 फुटा रोड- गुरू गोविंद सिंह मार्ग, रेलवे रोड से रूपवास मोड तक एस्कोर्ट कॉलोनी मुख्य मार्ग- पंडित दीन दयाल उपाध्या मार्ग, नई आबादी मेे जीटी रोड से पीपल वाली मस्जिद तक मेवतियान रोड- हसन खान मेवाती, अयोध्यागंज में काठ मंडी मुख्य मार्ग- सुरेश चंद बंसल मार्ग, आमका रोड से माधव फार्म होते हुये पिंक सिटी तक मुख्य मार्ग-डॉ महेंद्र प्रताप मार्ग, रेलवे रोड से अतर सिंह की कोठी होते हुये मुनीम के गोदाम तक पुराना कटेहरा रोड- डॉ. अब्दूल कलाम मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
जीटी रोड से युवक मंगलदल होते हुये आमका रोड नहर पुलिया तक - स्व. विजय पंडित मार्ग, बस अड्डा तिरोह से रेलवे क्रासिंग तक रेलवे रोड - महेंद्र भाटी मार्ग, रेलवे रोड पर सूरज बैड से सियाराम चौक तक गौतमपुरी मार्ग- गंगू बालिमिकी मार्ग, रेलवे रोड से मोहन कुंज होते हुये कटेहरा रोड तक- लाला सलेक चंद मार्ग, जीटी रोड से डूडा कॉलोनी तक का मार्ग- बाबू जगजीवन मार्ग, जीटी रोड से आमका रोड होते हुये रेलवे रोड पेट्रोलपंप तक पहर पटरी मार्ग- स्व बिश्बंर दयाल मार्ग, जीटी रोड से राणा नगर होते हुये आमका रोड तक मुख्य मार्ग- नेपाल सिंह मार्ग नाम से जाना जाएगा।
इसके अलावा बिसाहाडा रोड से ग्राम गढी होेते हुये जारचा रोड तक ग्राम गढी मुख्य मार्ग- नत्थू सिंह शाह जी मार्ग, मेन जीटी रोड पीडब्लूडी- अटल पथ, जारचा रोड पीडब्लूडी- शामाशाह मार्ग, बिसाहडा रोड पीडब्लू डी - महाराणा प्रताप मार्ग, रूपवास बाइपास - विजय सिंह पथिक मार्ग होगा। उत्तर प्रदेश सरकार का मत है कि सभी शहरों में सड़कों तथा सार्वजनिक छोटे मार्गों का नामकरण महापुरुषों व शहीदों के नाम पर किया जाए।