ग्रेटर नोएडा दादरी के मोहल्ला मेवातियान में घरेलू कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली महिला के साथ दो युवकों ने गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया। महिला के पति ने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Greater Noida Samachar
मेवातियान मोहल्ला निवासी हिना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 2 अगस्त को अपने चाचा ससुर के घर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गई थी। यहां पर जाकिर व शकीरा ने बेवजह उसके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उसने इस बात की जानकारी अपने पति आसिफ को दी। आसिफ ने जाकर शकीरा से गाली-गलौज में अभद्र व्यवहार किए जाने का कारण पूछा तो उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में आसिफ के सिर में गहरी चोटें आई। पीड़िता के मुताबिक इस घटना के बाद हारून व चांद उसे धमकी दे रहे हैं कि या तो वह इस मामले में समझौता कर ले नहीं तो यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। Greater Noida Samachar