
श्री ओम सिंह ने बताया की बारिश के दौरान परिवार के सभी लोग अलग कमरे में थे। आकाशीय बिजली के अचानक मकान पर गिरने से इलैक्ट्रोनिक सामान चपेट आने से नष्ट हो गया। परंतु परिवार के लोग बाल बाल बचे। अगर परिजन बरामदे में होते तो जनहानि हो सकती थी। घटना को लेकर परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।