जेवर एयरपोर्ट के आसपास हरियाली होगी भरपूर, 58000 से ज्यादा लगाए गए पौधे
Ek Ped Maa Ke Naam Campaign
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:27 PM
Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: ग्रेटर-नोएडा के पास जेवर में निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट (Noida International Airport) के आसपास का क्षेत्र हरियाली से भरपूर होगा। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शनिवार को यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूणवीर सिंह ने शनिवार को सैक्टर 18 के पॉकेट 2 बी के पार्क में प्रातः 8:30 बजे वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण जन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। एक दिन में यमुना प्राधिकरण (YEIDA) की तरफ से 58 हजार 735 पौधे लगाए गए।
इस वर्ष राष्ट्रीय थीम” एक पेड माँ के नाम” “पेड लगाओ पेड बचाओ” रखी गयी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विपिन कुमार जैन द्वारा भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र भाटिया (विशेष कार्याधिकारी), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह (विशेष कार्याधिकारी), राजेश कुमार (विशेष कार्याधिकारी), श्री ऐ० के० सिंह महाप्रबन्धक (परियोजना), श्री विशम्बर बाबू महाप्रबन्धक (वित्त), श्री अशोक कुमार उप महाप्रबन्धक (वित्त), श्री पी.पी. सिंह वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, श्री राजेन्द्र सिंह भाटी उप नहाप्रबन्धक (परियोजना), श्री नन्द किशोर (वरि० स्टाफ आफिसर) एंव श्री आनन्द मोहन सिंह उप निदेशक (उद्यान) एवं प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यमुना प्राधिकरण द्वारा 20 जुलाई, 24 को एक दिन में 58735 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें नीम जामुन पीपल, पिलखन, गुलमोहर चकरेसिया, बरगद, चम्पा, अशोक आदि पौधे लगाये गये है। शासन से यीडा क्षेत्र में 69100 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। पूरे प्रदेश में वर्ष 2024-25के लिए 36.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।