Greater Noida News: सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम होने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड और एंटी सबोटाज (एएस) चेकिंग टीम की मदद से डीएम कार्यालय में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड ने की जांच
पुलिस के अनुसार, ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने डीएम कार्यालय के प्रत्येक हिस्से की गहन जांच की। तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
किसने किया ईमेल?
पुलिस का कहना है कि धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लिया गया है। ई-मेल किसने और कहां से भेजा गया है यह पता लगाने के लिए साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की घबराने वाली बात नहीं है।
विज्ञापन