विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में देर रात चलाए गए पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान थाना बीटा-2 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी की बाइक, चोरी का मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में देर रात चलाए गए पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान थाना बीटा-2 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी की बाइक, चोरी का मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को ग्रेटर नोएडा में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। Greater Noida News
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बीती रात नियमित वाहन चेकिंग और संदिग्धों की निगरानी का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार तीन युवकों पर पड़ी। पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने की कोशिश की, जिससे उन पर संदेह और गहरा गया। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तत्काल इलाके की घेराबंदी की और कुछ ही दूरी पर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से तीन अवैध चाकू मिले। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो जांच में चोरी का निकला। Greater Noida News
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस बाइक पर सवार होकर तीनों आरोपी घूम रहे थे, वह भी चोरी की थी। यह बाइक पहले से दर्ज एक चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई। बरामद सामान और वाहन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Greater Noida News
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रविंद्र, राहुल और प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या फिर स्थानीय स्तर पर चोरी और अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। Greater Noida News
विज्ञापन