कालेज की प्रताड़ना से तंग आकर एक और छात्रा ने दी जान
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:20 AM
ग्रेटर नोएडा में शारदा विश्वविद्यालय में छात्रा की आत्महत्या का मामला अभी चल ही रहा था कि एक अन्य कालेज की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। छात्रा के परिजनों ने कालेज प्रबंधन, अध्यापक और कर्मचारी पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर ग्रेटर नोएडी बीटा टू पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Noida News
केसीसी कालेज प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप
छात्रा के भाई विकास ने ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा टू में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनकी बहन खुशबू(19) जीएनआईओटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। उसका एक्जाम सेंटर केसीसी में पड़ा था। जहां पर 9 जुलाई को वह एक्जाम देने के लिए गई थी। वहां पर पेपर के बीच में नकल की चिट मिलने पर अध्यापक ने उसे लिखने के लिए दूसरी शीट दी गई थी। जिससे उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसको लेकर वह तनाव में थी। उसने यह बात अपने घर पर भी बताई थी। भाई का आरोप है कि केसीसी कालेज के प्रबंधन, अध्यापक और कर्मचारियों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित किया है। जिसके चलते उनकी बहन आत्महत्या के लिए मजबूर हुई है। पुलिस पीड़ित भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने साझा की मीडिया को सूचना
पुलिस के मुताबिक, 29 जून की रात करीब 11 बजे ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत सिग्मा-4 सोसाइटी में एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पता चला कि खुशबू(19) निवासी गांव रहीमपुर, थाना विदूपुर, जिला वैशाली, बिहार वर्तमान निवासी सिगमा-4, बीटा-2, गौतमबुद्धनगर ने आत्महत्या की है। खुशबू अपने परिजनों के साथ बीटा-2 में रहती थी। घर में ही बने एक कमरे में रात के समय सुसाइट कर लिया। जब परिजन कमरा खुलवाने गए, तो अंदर से कमरा बंद था। उन्होंने दरबाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी नॉलेज पार्क के जीएनआईओटी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। 9 जुलाई उनका केसीसी में एग्जाम था, पेपर के बीच में नकल की चिट मिलने पर टीचर द्वारा उसको दूसरी शीट दी गई थी। तभी से वह तनाव में थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर ली है।
सीसीटीवी से मामले की जांच में जुटी पुलिस
एसएचओ बीटा टू ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक, जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। केसीसी स्कूल में जिस तारीख में छात्रा की परीक्षा थी, उस दिन की सीसीटीवी फुटेज दिखवाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पूरे मामले के बारे में पता चल सकेगा। वहीं छात्रा के साथ परीक्षा दे रहे छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिरकार परीक्षा के दिन छात्रा के साथ टीचर का किस प्रकार का व्यवहार था। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Noida News